Mon, Sep 7, 2026
Whatsapp

जम्मू-कश्मीर का कार्यभार संभालने से पहले पीएम मोदी ने सत्यपाल मलिक से कही थी ये बात

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- September 15th 2019 12:17 PM -- Updated: September 15th 2019 12:20 PM
जम्मू-कश्मीर का कार्यभार संभालने से पहले पीएम मोदी ने सत्यपाल मलिक से कही थी ये बात

जम्मू-कश्मीर का कार्यभार संभालने से पहले पीएम मोदी ने सत्यपाल मलिक से कही थी ये बात

श्रीनगर। स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट की आधारशिला रखने के बाद वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का कार्यभार संभालने से पहले प्रधानमंत्री ने उनसे कहा था कि जम्मू-कश्मीर को इतना चमकाएं कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के लोग सीमा पार करने की इच्छा करें, यहां आएं और कहें 'यह हमारा कश्मीर है।' [caption id="attachment_340010" align="alignleft" width="150"]Satyapal Malik 2 जम्मू-कश्मीर का कार्यभार संभालने से पहले पीएम मोदी ने सत्यपाल मलिक से कही थी ये बात[/caption] वहीं कश्मीर में आतंकवादियों को ‘पाकिस्तान के खरीदे हुए लड़के' बताते हुए राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने उन्हें चेतावनी दी है। मलिक ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने अपना तरीका नहीं सुधारा और सेब उत्पादकों को उनके उत्पाद घाटी के बाहर बेचने के लिए धमकी देना बंद नहीं किया तो वे ‘जल्द मारे जाएंगे'। यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने हरियाणा के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का किया गठन, मधुसूदन मिस्त्री करेंगे अध्यक्षता ---PTC NEWS---
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK