Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

विपुल गोयल की टिकट के लिए 24 घंटे से भूख हड़ताल पर बैठीं महिलाएं

Written by  Arvind Kumar -- October 02nd 2019 03:35 PM
विपुल गोयल की टिकट के लिए 24 घंटे से भूख हड़ताल पर बैठीं महिलाएं

विपुल गोयल की टिकट के लिए 24 घंटे से भूख हड़ताल पर बैठीं महिलाएं

फरीदाबाद। (सुधीर शर्मा) फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की टिकट कटने के बाद आहत महिलाओं की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है। 24 घंटे से ज्यादा समय गुजर जाने के बाद भी महिलाएं भूख हड़ताल पर डटी हुई हैं। महिलाओं के आंखों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे। उनकी आंखों में सिर्फ एक ही उम्मीद है की विपुल गोयल दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर रहे हैं और शाम तक टिकट लेकर वापस लौट आएंगे। [caption id="attachment_345949" align="aligncenter" width="700"]Hunger Strike 2 विपुल गोयल की टिकट के लिए 24 घंटे से भूख हड़ताल पर बैठीं महिलाएं[/caption] हड़ताली महिलाओं ने साफ किया है कि जब तक विपुल गोयल को टिकट नहीं मिल जाती उनकी हड़ताल जारी रहेगी। चाहे उन्हें हड़ताल के दौरान अपने प्राण क्यों ना गंवाने पड़े। कांग्रेस या अन्य दलों से चुनाव लड़ने के सवाल पर महिलाओं ने कहा कि वह विपुल के साथ हैं, जहां कहेंगे वह वहां उनके साथ खड़े रहेंगे। यह भी पढ़ें : जेजेपी से टिकट नहीं मिलने पर बदरुद्दीन ने इनैलो में शामिल होने का किया एलान ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...