बदमाशों के हौंसले बुलंद, फरीदाबाद में युवक के सिर पर मारी गोली
बदमाशों के हौंसले बुलंद, फरीदाबाद में युवक के सिर पर मारी गोली[/caption]
बदमाश इतने बेखौफ थे कि सीसीटीवी की जानकारी होने के बावजूद बिना मुंह छिपाये वहां पहुंच गए और वारदात को अंजाम दिया। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। युवक का नाम जतिन कथूरिया बताया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल हस्पताल में रखवा दिया।
यह भी पढ़ें : इयरफोन लगाना पड़ा भारी, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत
फिलहाल दिन दहाड़े हुई इस हत्या से पुलिस के भी हाथ पांव फूले हुए हैं। गौरतलब है कि शुक्रवार की रात को भी सेक्टर सात में एक ही परिवार के चार लोगों की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गयी थी। अभी शहरवासी इतने बड़े हत्यकांड की दहशत से उभरे ही नहीं थे की आज सरेआम फिर एक हत्या को अंजाम दे दिया गया।
---PTC NEWS---