Wed, Jul 29, 2026
Whatsapp

दिल्ली में मौसम खराब होने के कारण 17 फ्लाइट अमृतसर में हुई लैंड, यात्री हुए परेशान

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- May 21st 2022 02:17 PM
दिल्ली में मौसम खराब होने के कारण 17 फ्लाइट अमृतसर में हुई लैंड, यात्री हुए परेशान

दिल्ली में मौसम खराब होने के कारण 17 फ्लाइट अमृतसर में हुई लैंड, यात्री हुए परेशान

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार रात से मौसम खराब हो गया था। मौसम में खराबी के चलते विमानन सेवाएं प्रभावित हुई। दिल्ली में मौसम खराब होने के कारण कई कई फ्लाइट देरी से उड़ी और कई विमानों की लैंडिंग को डायवर्ट करना पड़ा। विमानों के डायवर्ट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम खराब होने के कारण 17 फ्लाइट्स को श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करवाना पड़ा। इनमें तीन अंतरराष्ट्रीय और 14 घरेलू उड़ानें शामिल थी। लैंडिंग के बाद एक घंटे तक यात्रियों को विमान में ही बैठाए रखा गया। यात्रियों के हंगामें के बाद उन्हें बाहर निकाला गया। रातभर एयरपोर्ट पर यात्री परेशान होते रहे। लैंडिंग के बाद पुख्ता इंतजाम न होने के कारण यात्री अपने लग्गेज के साथ रनवे पर बैठ गए। इसके बाद भी एयरलाइन्स कंपनियों ने यात्रियों की कोई सुध नहीं ली, लेकिन हंगामे के बाद सभी यात्रियों को बसों में बिठाकर ले जाया गया। 10-flights-diverted-to-Amritsar,-flyers-affected-2 दिल्ली की वजाय अमृतसर में लैंड होने वाली फ्लाइट में न्यूयार्क, थाईलैंड और एम्सटर्डम की इंटरनेशनल फ्लाइट भी शामिल थीं। विदेशी नागरिकों एयरपोर्ट के पास ही होटल में ठहराने की कोशिश की गई थी, लेकिन कमरे खाली ना होने के चलते उन्हें फिर वापस एयरपोर्ट लाया गया। इसके बाद कई यात्रियों को बसों में बैठा कर दिल्ली के लिए रवाना किया। वहीं, दिल्ली से छह विमानों को वाराणसी के बाबतपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया। कई विमान लगभग डेढ़ से दो घण्टे तक एयरपोर्ट पर खड़े रहे, इस दौरान यात्री विमान में ही बैठे रहे। उड़ान में देरी के चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।


Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK