पिछले 24 घंटे में कोरोना के 50,040 नए मामले, 1258 मौतें
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 50,040 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,02,33,183 हो गई है। 1,258 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,95,751 हो गई है। वहीं 57,944 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,92,51,029 हो गई है। देश में इस वक्त सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,86,403 है। यह भी पढ़ें- किसान आंदोलन पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का बड़ा बयान यह भी पढ़ें- गोल्डन हट के राम सिंह राणा से मिले अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल, सरकार पर साधा निशाना स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.94% हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 96.75% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.82% है। इस बीच वैक्सीनेशन भी जोरों पर जारी है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 64,25,893 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 32,17,60,077 हो गया है।