Fri, Jun 13, 2025
Whatsapp

AAP का दावा हरियाणा में 4 दिन के भीतर 1 लाख से ज्यादा लोग पार्टी से जुड़े, अब शुरू होगा डिजिटल सदस्यता अभियान

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- March 27th 2022 12:39 PM
AAP का दावा हरियाणा में 4 दिन के भीतर 1 लाख से ज्यादा लोग पार्टी से जुड़े, अब शुरू होगा डिजिटल सदस्यता अभियान

AAP का दावा हरियाणा में 4 दिन के भीतर 1 लाख से ज्यादा लोग पार्टी से जुड़े, अब शुरू होगा डिजिटल सदस्यता अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत के बाद उत्साह से लबरेज आम आदमी पार्टी हरियाणा ने हरियाणा में अपनी नजरें गड़ा दी हैं। पार्टी ने हरियाणा में अपना विस्तार शुरू कर दिया है। लगातार आप हरियाणा में अपना कुनबा बढ़ा रही है। पार्टी इस हफ्ते अपना डिजिटल सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। पार्टी की गतिविधियों ने हरियाणा में भाजपा- जजपा और कांग्रेस की चिंताएं बढ़ा दी हैं। आम आदमी पार्टी पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि 40 पूर्व एमएलए उनके संपर्क में हैं और उनके आवेदनों की जांच के बाद ही उन्हें पार्टी में शामिल किया जाएगा। Bhupinder Singh Hooda, Aam Aadmi Party, AAP, MP Sushil Gupta, haryana, haryana app हरियाणा प्रभारी सांसद सुशील गुप्ता ने टवीट करते हुए लिखा है कि चार दिन में एक लाख से ज्यादा लोग आम आदमी पार्टी से जुड़े। 40 विधायक- सांसद आम आदमी पार्टी के संपर्क में हैं। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में आज चुनाव हों तो 90 में से 80 सीट आम आदमी पार्टी की आ रही है। Aam Aadmi Party, Haryana AAP, AAP, sushil gupta एप से शुरू करेगी सदस्यता अभियान आप सांसद सुशील गुप्ता का कहना है कि हमनें अभी कोई सदस्यता अभियान नहीं चलाया है। लोग खुद ही जुड़ रहे हैं। पार्टी अभी अपना मेंबरशिप अभियान शुरू करेगी। इसके लिए एक ऐप लॉन्च किया जाएगा। उसमें मेंबर बनने वाले का रिकॉर्ड, बनाने वाले का रिकॉर्ड ऑनलाइन होगा। लोग रात को 2 बजे तक हमारा इंतजार कर रहे हैं। वे लोग खुद ही जुड़ रहे हैं। इस हफ्ते हम अपना ऐप लॉन्च कर देंगे। Sushil Gupta on Haryan Govt चौटाला- कांग्रेस- खट्‌टर सरकार पर कटाक्ष आप प्रभारी ने कुछ दिन पहले टवीट करके तंज कसा था कि चौटाला और कांग्रेसियों को देखा, देख रहे खट्‌टर सरकार। सारे निकले घणे निकम्मे, अब आप ही लगता अपना परिवार। दूसरी ओर सत्तापक्ष भी कह चुका है कि आप का हरियाणा में कोई जनाधार नहीं है। वहीं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा भी बयान दे चुके हैं कि हरियाणा में आप स्टैंड नहीं हो पाएगी।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK