36वीं राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाईनल में पहुंची झज्जर व जींद की टीम
Ajeet Singh
November 15th 2019 03:30 PM --
Updated:
November 15th 2019 03:33 PM
भिवानी। ( किशन सिंह ) भिवानी के भीम स्टेडियम में आयोजित हो रही 36वीं हरियाणा राज्य सीनियर पुरूष हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबले करवाएं गए। पांच दिनों तक चलने वाली राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में 22 जिलों के 800 के लगभग खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। तीसरे दिन सोनीपत व झज्जर के बीच मुकाबले में सोनीपत ने झज्जर को पटकते हुए 5-4 से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनाश्चित करी। वही दूसरे सेमीफाईनल मुकाबले में जींद व करनाल के बीच मैच टाई रहा। जिसके बाद टाई ब्रेकर से जींद ने 2-1 से करनाल पर जीत हासिल कर सेमीफाईनल में प्रवेश किया। इसके अलावा तीसरा क्वार्टर फाईनल मैच भिवानी व रोहतक के बीच तथा चौथा क्वार्टर फाईनल मैच कुरूक्षेत्र व दादरी के बीच आयोजित करवाया जा रहा हैं।