1169 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद, हरियाणा में करीब 65 फीसद रहा मतदान

By  Arvind Kumar October 21st 2019 06:55 PM -- Updated: October 21st 2019 07:27 PM

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। लोग सुबह से ही मतदान के लिए घरों से निकल गए थे और देर शाम तक मतदान का सिलसिला जारी रहा। छिटपुट हिंसक घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा। नूह, रोहतक और नारनौल में झड़पें रिपोर्ट की गई हैं। चुनाव के दिन 12 मामले दर्ज हुए हैं। दो मामले फायरिंग के भी सामने आए हैं। मतदान के दौरान विभिन्न झड़पों में 7 लोगों के घायल होने की खबर है। इस बार विधानसभा चुनाव में 1169 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। जिनका भाग्य अब ईवीएम में कैद हो गया है। 24 अक्तूबर, 2019 को वोटों की गिनती की जाएगी।

शाम करीब सात बजे तक हरियाणा में करीब 65 फीसदी मतदान हुआ है। हालांकि अभी मतदान प्रतिशत बढ़ने के आसार हैं क्योंकि कई पोलिंग बूथ से चुनाव आयोग तक जानकारी नहीं पहुंची है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक फतेहाबाद में सबसे ज्यादा 71.13 और गुरुग्राम में सबसे कम 50.43 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान को लेकर दिव्यांगों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं में खासा उत्साह रहा।

Vote 12 1169 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद, करीब 63 फीसद रहा मतदान

हरियाणा की विधानसभा आम चुनाव 2019 के लिए कुल 1169 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनमें से 1064 पुरुष और 105 महिला उम्मीदवार हैं।

चुनाव में कुल एक करोड़ 83 लाख 90 हजार 525 मतदाता मतदान के योग्य थे। इसमें 1 लाख 7 हजार 955 सर्विस वोटर शामिल हैं। इनमें 98 लाख 78 हजार 42 पुरुष मतदाता, 85 लाख 12 हजार 231 महिला मतदाता और 252 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

यह भी पढ़ें : वोट डालने के बाद तंवर का दावा- JJP की बनेगी सरकार, BJP होगी सत्ता से बाहर

---PTC NEWS---

Related Post