70 दिन बाद राम रहीम के जेल जाने के बाद पहली बार डेरा सच्चा सौदा में हुई नामचर्चा

By  CHOHAN November 5th 2017 11:10 AM

डेरा प्रमुख राम रहीम के जेल जाने के बाद पहली बार नए डेरे में नामचर्चा हुई। आपको बता दें कि डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक शाह मस्ताना के जन्म दिवस पर 70 दिन बाद धार्मिक कार्य के लिए डेरा में अनुयायी इक्ट्ठे हुए।

राम रहीम के परिवार ने भी नामचर्चा में भाग लिया। वहीं नामचर्चा में गुरमीत राम रहीम के प्रवचनों की सीडी चलाई गई। वहीं मीडिया से अब भी डेरे ने दूरी बना कर बना रखी है। मीडिया को इस पूरे आयोजन से दूर रखा गया।

डेरे का दावाहै कि रक्तदान व जरूरतमंदो की मदद कर जन्मोत्सव मनाया गया है।

राम रहीम के जेल जाने के वावजूद  श्रद्धालुओं के साथ जुड़े होने का दिखावा किया गया। दोपहर दो बजे से चार बजे तक नाम चर्चा हुई है।

Related Post