केजरीवाल का दावा, दिल्ली में कांग्रेस के बिना सातों सीटों पर कब्जा जमाएगी आप

By  Arvind Kumar March 12th 2019 02:51 PM -- Updated: March 12th 2019 02:52 PM

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि कांग्रेस गठबंधन के बिना ही वो दिल्ली की सातों सीटों पर जीत रहे हैं। केजरीवाल ने यह दावा मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।

Arvind Kejriwal यह लोकसभा चुनाव दिल्ली के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है : केजरीवाल

इस दौरान उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव दिल्ली के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अभी तक लोग चुनाव में पीएम बनाने के लिए वोट देते थे, इस बार लोग पूर्ण राज्य के लिए वोट देंगे।

Arvind Kejriwal दिल्ली में महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं : केजरीवाल

वहीं केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं और पुलिस किसी की सुनती नहीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस गृह मंत्री और प्रधानमंत्री के अंडर आती है, ऐसे में अगर पुलिस उनके पास आएगी तो महिलाएं रात 11 बजे भी बेखौफ घूम सकेंगी।

यह भी पढ़ेंदीपेंद्र हुड्डा का भाजपा को चैलेंज, आओ बताओ किसने किया कितना विकास

Related Post