केजरीवाल का व्यक्तित्व तानाशाह किस्म का, AAP के पूर्व विधायक का आरोप
Arvind Kumar
January 28th 2020 11:54 AM
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर तानाशाही के आरोप लगाने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद इन्हीं आरोपों से घिर गए हैं। यह आरोप किसी और ने नहीं बल्कि उनकी पार्टी (आम आदमी पार्टी) से विधायक रहे आदर्श शास्त्री ने लगाए हैं। हालांकि अब उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि अरविंद केजरीवाल का व्यक्तित्व तानाशाह किस्म का है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने हमेशा वन वे कम्यूनिकेशन किया और विधायकों की कभी नहीं सुनी।