लोकसभा चुनावों के लिए अकाली दल ने कसी कमर, फरवरी में अंबाला में रैली की तैयारी

By  Arvind Kumar January 20th 2019 05:45 PM -- Updated: January 21st 2019 03:34 PM

कुरुक्षेत्र। (अशोक यादव) शिरोमणि अकाली दल ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी के चलते 9 फरवरी को शिरोमणि अकाली दल अम्बाला सिटी की अनाज मंडी में रैली करने जा रहा है। इस रैली में अकाली दल के सरपरस्त प्रकाश सिंह बादल और प्रधान सुखबीर सिंह बादल शामिल होंगे। अकाली दल ने फैसला किया है कि वो हरियाणा की चार सीटों अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और सिरसा से अपने प्रत्याशी उतारेगा। चुनाव की तैयारियों के चलते ही अकाली दल फरवरी में पहले अम्बाला और सिरसा में रैली करने जा रहा है।

sadहरियाणा में किसी भी दल के साथ नहीं है गठबंधन

पार्टी के हरियाणा प्रधान शरणजीत सोथा ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ने हरियाणा में किसी दल से लोकसभा चुनाव में गठबंधन नहीं किया है। वहीं जींद उपचुनाव में पार्टी के रुख के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि पार्टी वहां चुनाव नहीं लड़ रही है। कार्यकर्ताओं को जो उम्मीदवार योग्य लगे उसे वोट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में चुनाव लड़ने को लेकर पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का बड़ा बयान

Related Post