उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला ने जो भी वायदे किये थे वे सभी वायदे पूरे किए जाएंगे: अजय चौटाला

By  Arvind Kumar May 25th 2020 03:20 PM

भिवानी। जेजेपी संस्थापक डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की हितैषी है। उन्होंने कहा कि मंडियों में ना तो बारदाने की समस्या आने दी है और न ही किसानों को अन्य कोई समस्या आने दी है। सरकार ने आढ़तियों व किसानों का एक एक दाना खरीदा है। साथ ही किसानों की सुविधा को देखते हुए गांव में ही खरीद सेंटर सरकार द्वारा बनाये गए हैं।

जेजेपी के संस्थापक अजय सिंह चौटाला आज भिवानी में पहुंचे थे। उन्होंने इस दौरान वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं का कुशल क्षेम जाना। पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा करोना संक्रमण आपदा चल रही है। ऐसे में कोई कार्यक्रम नहीं कर सकते हैं। समय ठीक होगा तो कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे पार्टी को मजबूत करने का काम भी करेंगे।

अजय सिंह ने कहा कि किसानों की हर प्रकार की समस्या का निराकरण हुआ है। अजय सिंह ने बताया कि उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला ने जो भी वायदे किये थे वे सभी वायदे पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि निजी स्थानों पर हरियाणा के पढ़े लिखे लोगों को नौकरी देने की बात हो या फिर सरकारी नौकरी की बात हो, हरियाणा के युवाओं को नौकरिया प्रदान की जाएगी।

अजय सिंह चौटाला ने बताया कि आज प्रदेश से लेबर बेशक इस कोरोना महामारी के चलते दुखी होकर अपने घर चली गई है लेकिन वे मजदूर फिर से वापस आएंगे, इस बात का उन्हें विश्वास है। उन्होंने बताया कि हरियाणा प्रदेश में किसी को समस्या नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए हरियाणा की सरकार भी अच्छे तरीके से कार्य कर रही है।

---PTC NEWS---

Related Post