सोनिया गांधी और ममता बनर्जी पर अनिल विज ने किया राजनैतिक हमला, कही ये बात

By  Arvind Kumar April 25th 2020 09:16 AM -- Updated: April 25th 2020 09:20 AM

अंबाला। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा बीजेपी पर साम्प्रदायिकता फैलाने के आरोप और ममता बनर्जी द्वारा राज्यपाल को संवैधानिक धर्म ना निभाने पर दी गई प्रतिक्रियाओं का पुरजोर खंडन किया है। अनिल विज ने सोनिया गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि साम्प्रदायिकता का वायरस हमेशा कांग्रेस ने फैलाया है। चाहे देश का बंटवारा हो या 1984 में सिखों का नरसंहार। इन्हे जब जब मौका मिला इन्होंने साम्प्रदायिकता वायरस को हमेशा फैलाया है। नरेंद्र मोदी की सरकार में देश में अमन और चैन ही रहा है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यपाल पर संवैधानिक धर्म ना निभाने का आरोप लगाया और कहा वे निर्वाचित हैं और राज्यपाल मनोनीत हैं जिस पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि ममता बनर्जी की आदत में रोना शुमार हो गया है। वह हमेशा अपने धर्म को निभाने में असफल रही है। विज ने ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए कहा नाच ना जाने आंगन टेड़ा।

---PTC NEWS---

Related Post