कांग्रेस के स्थापना दिवस पर विज ने कांग्रेसियों को भेंट किया AO Hume का चित्र

By  Arvind Kumar December 28th 2019 01:54 PM -- Updated: December 28th 2019 01:55 PM

अंबाला। (कृष्ण बाली) आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हरियाणा गृह मंत्री अनिल विज ने चुटकी लेते हुए कांग्रेसियों को एओ ह्यूम की तस्वीर भेंट की। विज ने कहा, क्योंकि कांग्रेस ने कभी एओ ह्यूम का किसी भी रैली में चित्र नहीं लगाया। इसलिए उन्हें ट्वीट कर चित्र भेंट किया। विज ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने कभी एओ ह्यूम का जन्म दिवस या मृत्यु दिवस भी नहीं मनाया। इस तस्वीर को देखकर शायद कांग्रेस को याद आ जाए कि वह जिस पार्टी के नेता हैं, उसका संस्थापक एक अंग्रेज था! बता दें कि अनिल विज कोई भी ऐसा मौका नहीं छोड़ते जब वे अपने ट्वीट या मीडिया के जरिये दिए बयान में कांग्रेस को निशाना न बनाये। आज भी कांग्रेस के स्थापना दिवस पर भी वो बोलने से चुके नहीं और उन्होंने कांग्रेसियों को नसीहत तक दे डाली कि वह एओ ह्यूम की तसवीर अपने घर और दफ्तरों में भी लगाएं। विज ने कहा कि कांग्रेसी भूल चुकी है कि कांग्रेस के संस्थापक एक अंग्रेज है! यह भी पढ़ें: अनिल विज ने सिविल अस्पताल का किया औचक निरिक्षण, पानी की टंकी पर भी चढ़ गए ---PTC NEWS---

Related Post