हरियाणा बीजेपी में प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा, इन्हें मिली जगह

By  Arvind Kumar May 4th 2021 05:00 PM

चंडीगढ़। हरियाणा बीजेपी में प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। एडवोकेट वेदपाल, विधायक मोहनलाल बडोली और पवन सैनी हरियाणा प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं। वहीं सुमित्रा चौहान हरियाणा बीजेपी महिला मोर्चा ‌प्रदेश अध्यक्ष बनाई गई हैं।

इसके साथ ही पार्टी ने सात उपाध्यक्ष बनाए हैं। पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, सांसद सुनीता दुग्गल , विधायक महिपाल ढांडा, ठाकुर विक्रम सिंह और जीएल शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

Related Post