रात 12 बजे बजी फोन की घंटी, अनुराग ठाकुर ने खुद अटैंड किया फोन और फिर...

By  Arvind Kumar May 12th 2021 12:16 PM

नई दिल्ली। इन दिनों देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। इससे निपटने के लिए जहां डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ दिनरात काम में जुटे हुए हैं। वहीं केंद्र सरकार के मंत्री भी दिन रात लोगों तक राहत पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। इनमें से एक केन्द्रीय वित्त एवं कार्पोरेट राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर भी हैं। जो रात को भी लोगों की सहायता के लिए तैयार रहते हैं।

पिछले दिनों उन्हें देर रात्रि साढ़े 12 बजे के करीब विदेश से लैंडलाइन पर आई फोन कॉल आया। अनुराग ने खुद फोन अटैंड किया और फरियादी की मदद की। दरअसल यह फोन कॉल सऊदी अरब से थी। सऊदी अरब से प्रह्लाद नामक व्यक्ति ने आग्रह किया कि उसने इंडिगो फ्लाइट से इरफान नामक व्यक्ति के जरिए भारत में ऑक्सीजन के 6 कंसट्रेटर भेजे हैं और यह कंसट्रेटर चैरिटी करने वाली एक संस्था को दान स्वरूप प्रदान किए जाएंगे। इरफान इन ऑक्सीजन कंसट्रेटर को लेकर मंगलोर एयरपोर्ट पर हैं लेकिन एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने उन्हें रोक रखा है।

सऊदी अरब से फोन करने वाले प्रह्लाद ने तमाम डिटेल भी विस्तार से अनुराग ठाकुर को दी। इस पर केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने विभाग के अधीन आने वाले कस्टम के अधिकारियों को फोन लगाया और 8 मिनट के भीतर तमाम कार्रवाई को निपटाते हुए इन 6 ऑक्सीजन कंसट्रेटर को इरफान के हवाले किया ताकि इन्हें आगे प्रदान किया जा सके।

यह भी पढ़ें- “5G का कोरोना से कोई संबंध नहीं, अफवाहों पर ना दें"

यह भी पढ़ें-  हरियाणा: कोरोना महामारी के बीच मिल रहा मुफ्त राशन

केन्द्र सरकार के मंत्री द्वारा की गई इस सराहनीय कार्रवाई को सोशल मीडिया के जरिए प्रह्लाद ने भी खूब सराहा। उन्होंने कहा कि इस बात की कतई उम्मीद नहीं थी कि केन्द्रीय मंत्री रात्रि साढ़े 12 बजे खुद लैंडलाइन का फोन उठाएंगे और तमाम विषय पर तत्काल कार्रवाई करते हुए राहत पहुंचाएंगे। प्रह्लाद ने कहा है कि केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की इस कार्रवाई से सरकार के प्रति सकारात्मक रवैये की अनुभूति हुई है।

Related Post