अनुराग ठाकुर की जन आशीर्वाद यात्रा शुरू, शाम को पहुंचेगी शिमला

By  Arvind Kumar August 19th 2021 11:54 AM

चंडीगढ़। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद अनुराग ठाकुर आज पहली बार हिमाचल आ रहे हैं। उनकी जन आशीर्वाद यात्रा का चंडीगढ़ से आगाज हो गया है। यात्रा में उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, मंत्री सुखराम चौधरी, विधायक रीना कश्यप, ज़िला अध्यक्ष विनय गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह, संजीव कटवाल, बलदेव तोमर, बलदेव तोमर और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद हैं।

अनुराग ठाकुर की यह यात्रा शाम को शिमला पहुंचेगी। रास्ते में जगह-जगह यात्रा का जोरदार होगा। शाम के समय पीटरहॉफ में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर यात्रा का स्वागत करेंगे। इस दौरान जनसभा का भी आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- अयोग्य घोषित 11 दलबदलू पूर्व विधायक वर्षों से ले रहे पेंशन, RTI में खुलासा

यह भी पढ़ें- पहाड़ों से पत्थर गिरने के कारणों का अध्ययन करने के लिए पहुंची टीम

प्रदेश में आगामी उपचुनावों के मद्देनजर इस यात्रा को अहम माना जा रहा है। इसके जरिए बीजेपी उपचुनाव में अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। हालांकि यह वक्त ही बताएगा कि इस यात्रा का क्या असर हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे उपचुनाव पर पड़ेगा।

Related Post