आम आदमी पार्टी ने जारी किया दिल्ली का घोषणापत्र, पूर्णराज्य का दर्जा मुख्य मुद्दा

By  Arvind Kumar April 25th 2019 02:29 PM -- Updated: April 25th 2019 02:50 PM

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली का घोषणा पत्र जारी कर दिया है। घोषणा पत्र में मुख्यत दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने की बात कही गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणापत्र को जारी करते हुए कहा कि दिल्ली पूर्णराज्य बनेगी, तो पुलिस जनता के प्रति जवाबदेह होगी, जिससे महिलाएं सुरक्षित होंगी।

Arvind Kejriwal घोषणापत्र जारी करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों के साथ दूसरे दर्जे के सिटीजन की तरह बर्ताव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि दिल्ली पूर्णराज्य बनेगी तो यहां के 85% बच्चों को कॉलेजों में एडमिशन मिल पायेगा। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली पूर्णराज्य बनेगी तो सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर पाएंगे, जिस दिन दिल्ली पूर्ण राज्य बनेगी 1 हफ्ते के अंदर सारे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करेंगे।

यह भी पढ़ेंकांग्रेस ने पीएम मोदी के खिलाफ इस उम्मीदवार को मैदान में उतारा

Related Post