बरोदा उपचुनाव: दूसरे राउंड के रुझानों के बाद भी बढ़त बनाए हुए हैं कांग्रेस प्रत्याशी

By  Arvind Kumar November 10th 2020 10:18 AM -- Updated: November 10th 2020 10:22 AM

चंडीगढ़। बरोदा उपचुनाव में सुबह 8 बजे से काउंटिंग जारी है। दूसरे राउंड में भाजपा को 359 वोट ज़्यादा मिली है। हालांकि कुल मिलाकर कांग्रेस 660 मतों से अभी भी आगे चल रही है। पहले राउंड में भी कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल बढ़त बनाए हुए थे।

बरोदा उपचुनाव: दूसरे राउंड की काउंटिंग में किसको कितने वोट मिले?

कांग्रेस - 2727

बीजेपी- 3086

राजकुमार सैनी- 649

इनेलो- 499

Baroda By Election Result बरोदा उपचुनाव: दूसरे राउंड के रुझानों के बाद भी बढ़त बनाए हुए हैं कांग्रेस प्रत्याशी

गौर हो कि हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत 10 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से हो रही है। बरोदा उपचुनाव में 68 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां से कुल 14 उम्मीदवार मैदान में है। बीजेपी की ओर से योगेश्वर दत्त, कांग्रेस की ओर से इंदुराज नरवाल और इनेलो की ओर से जोगेंद्र मलिक मैदान में है।

Baroda By Election Result बरोदा उपचुनाव: दूसरे राउंड के रुझानों के बाद भी बढ़त बनाए हुए हैं कांग्रेस प्रत्याशी

यह भी पढ़ें- उपचुनाव: सुबह 8 बजे से काउंटिंग जारी, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त

बरोदा उपचुनाव: दूसरे राउंड के रुझानों के बाद भी बढ़त बनाए हुए हैं कांग्रेस प्रत्याशी आगेबरोदा विधानसभा क्षेत्र को कांग्रेस व इनैलो का गढ़ कहा जाता रहा है। यहां पर 13 चुनावों में एक बार को छोड़कर शेष 12 चुनावों में कांग्रेस व चौ. देवीलाल व चौ.ओमप्रकाश चौटाला समर्थित उम्मीदवारों ने ही जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव: रुझानों में महागठबंधन को बढ़त

Baroda By Election Result बरोदा उपचुनाव: दूसरे राउंड के रुझानों के बाद भी बढ़त बनाए हुए हैं कांग्रेस प्रत्याशी

बता दें कि यह उप-चुनाव काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि प्रदेश में भाजपा की सरकार है और अभी तक इस सीट से भाजपा जीत दर्ज नहीं कर पाई है।

Related Post