सीएम बनते ही अरविंद केजरीवाल से बड़ा हो जाएगा मान का कद, ऑर्डर ऑफ प्रिसिडेंस में आप संयोजक से आगे होंगे भगवंत

By  Vinod Kumar March 10th 2022 01:23 PM -- Updated: March 10th 2022 02:03 PM

punjab result 2022: पंजाब  में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) बहुमत के साथ बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ रही है। आप की आंधी में बड़े बड़े दिग्गज गिर गए। दिल्ली की तरह ही आप ने पंजाब में भी एकतरफा जीत हासिल की है। इस बढ़ी जीत के बाद राज्य में आप के सीएम कैडिडेट भगवंत मान (Bhagwant Mann) का सीएम बनना पक्का हो गया है।

आम आदमी पार्टी ने उन्हें पंजाब में बतौर सीएम घोषित किया था। भगवंत मान सीएम बनते ही आर्डर ऑफ प्रिसिडेंस में आप संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से आगे हो जाएंगे।

क्या है ऑर्डर ऑफ प्रिसिडेंस

आर्डर ऑफ प्रिसिडेंस की बात करें तो किसी राज्य का सीएम सातवें क्रम पर होता है, जबकि किसी भी केन्द्र-शासित प्रदेश का सीएम आर्डर ऑफ प्रिसिडेंस के मामले में 15वें क्रम पर होता है। ऐसे में सीएम होने के बाद भगवंत मान की बात करें तो वे आर्डर ऑफ प्रिसिडेंस में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से आगे होंगे। यानि दिल्ली में भी प्रोटोकॉल में वो आप संयोजक से आगे रहेंगे। हालांकि इसमें एक स्थिति और आती है। जब राज्य का मुख्यमंत्री दूसरे राज्य में होता है तो वो आर्डर ऑफ प्रिसिडेंस में आठवें नंबर पर होता है। तो अगर हम इस क्रम से भी देखें तो अब भगवंत मान प्रोटोकॉल में आप संयोजक से आगे होंगे।

राज्य में क्या है स्थिति

हालांकि अगर राज्य की बात करें तो राज्य में आर्डर ऑफ प्रिसिडेंस में शीर्ष पर राज्यपाल होता है, जबकि देश में आर्डर ऑफ प्रिसिडेंस में राज्यपाल चौथे नंबर पर होता है, राज्यपाल के बाद राज्य में सीएम का नंबर आता है वो राज्य में सीएम दूसरे नंबर पर होता है, लेकिन देश में आर्डर ऑफ प्रिसिडेंस में सातवें नंबर पर होता है। पंजाब में आप के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान का राज्य में सीएम बनना पक्का हो गया है. यहां पार्टी के राज्य की 117 विधानसभा सीटों में से 90 पर जीत हासिल कर ली है।

Related Post