बीरेंद्र सिंह ने दिया बीजेपी में आने का न्योता तो हुड्डा ने दी ये प्रतिक्रिया
Arvind Kumar
August 14th 2019 02:50 PM --
Updated:
August 14th 2019 02:52 PM
चंडीगढ़। बीजेपी नेता बीरेंद्र सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को नसीहत के साथ-साथ न्योता भी दिया है। बीरेंद्र सिंह ने हुड्डा से कहा कि कांग्रेस छोड़कर नई पार्टी मत बनाना। क्योंकि नई पार्टी बनाने वालों का क्या हश्र हुआ इसका सबको पता है। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस छोड़नी ही पड़े तो भाजपा में आ जाना।