किसानों की खुदकुशी की घटनाओं को लेकर प्रियंका ने घेरी सरकार
Arvind Kumar
November 10th 2019 03:36 PM
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसान आत्महत्या को लेकर बीजेपी सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “भाजपा सरकार के लोग सच से इतना डरते क्यों हैं? भाजपा सरकार में किसान लगातार आत्महत्या कर रहे हैं। लेकिन भाजपा सरकार ने किसानों की समस्या सुलझाने की बजाय किसान आत्महत्या की रिपोर्ट से छेड़छाड़ करना और उसे दबाकर रखना ज़्यादा सही समझा।”