जेपी दलाल बोले- बरोदा के लोग विपक्ष के बहकावे में ना आएं, बरोदा में विकास का इतिहास रचाएंगे

By  Arvind Kumar August 24th 2020 05:50 PM

गोहाना। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि बरोदा हलके के लोग उपचुनाव में विपक्ष के बहकावे में ना आएं। उपचुनाव में हलके के लोग सत्ता के साथ आएं। प्रदेश में भाजपा की सरकार को सवा चार साल का कार्यकाल बचा है। इस कार्यकाल में बरोदा हल्का विकास की नई ऊंचाइयों को छूएंगा। दलाल ने यह बात गांव कथुरा में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। मंत्री ने गांव में ग्रामीणों की शिकायतें सुनने के बाद अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश भी दिए।

जयप्रकाश दलाल ने कहा कि विकास के मामले में बरोदा के पिछड़ेपन को भाजपा सरकार ही दूर करेगी। बरोदा में विकास का पहिया रुकने नहीं दिया जाएगा। उपचुनाव में हलके के लोगों ने भी सरकार में अपनी हिस्सेदारी का मन बना लिया है।  उन्होंने कहा कि बरोदा के पिछड़ेपन के लिए पहले की सरकारें जिम्मेदार हैं। पहले की सरकारों ने हल्के के विकास की ओर कभी ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि बरोदा हल्के में भाजपा का अपना प्रतिनिधि नहीं था। इसके बावजूद मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में ही बिना किसी भेदभाव के बरोदा का विकास करवाया और सैकड़ों युवाओं को बिना किसी भेदभाव के रोजगार दिलवाया।

BJP Leader JP Dalal on Baroda By Election | Haryana Politics

जयप्रकाश दलाल ने कहा कि लोकतंत्र में असली मालिक जनता होती है। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को जनकल्याण में जुटे रहना चाहिए। भाजपा सरकार जनहित को ही प्राथमिकता देती आई है। उन्होंने कहा कि बरोदा उपचुनाव में हलके के लोगों को सोच समझ कर अपने मत का प्रयोग करना होगा। बरोदा की जनता को विपक्षी पार्टियों की जुमलों में फंसने से बचना होगा। विपक्ष के नेता लोगों को गुमराह कर रहे हैं कि उपचुनाव के बाद भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो जाएगी। भाजपा के पास 55 से अधिक विधायक हैं, जबकि कांग्रेस बहुमत से बहुत दूर है। बरोदा की सीट से कांग्रेस को सत्ता हासिल नहीं होगी। प्रदेश सरकार का अभी करीब सवा चार साल का कार्यकाल बाकी है। बरोदा के लोगों को इसका लाभ उठाते हुए सरकार में हिस्सेदारी करनी चाहिए।

उपचुनाव में भाजपा की जीत पक्की

एक सवाल के जवाब में दलाल ने कहा कि बरोदा उपचुनाव में भाजपा की जीत पक्की है। बरोदा उपचुनाव एक अवसर के रूप में हमें मिला है, जिसे कार्यकर्ताओं के बल पर उपलब्धि में बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि बरोदा में भी विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री ने करोड़ो रुपये की राशि प्रदान की है। उन्होंने कहा कि बरोदा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की सरकार ने पहले भी काम कराए हैं, लेकिन सभी को पता है कि वहां विपक्ष के विधायक थे। उन्होंने हमेशा सरकार के विकास कार्य में रोड़ा अटकाने का काम किया। उन्हें लगता था कि यदि यहां विकास कार्य दिखने लगे तो सरकार का गुणगान होगा,उन्हें कौन पूछेगा।

BJP Leader JP Dalal on Baroda By Election | Haryana Politicsहिस्सा नी ल्योगै, तो लड्डू कित्त तै खाओगे

दलाल ने हरियाणवीं अंदाज में चुटकी लेते हुए कहा कि हलके के लोग सत्ता में हिस्सेदारी तो करते नहीं और दुसरी पार्टियों के उम्मीदवार हलके से विधायक बनाकर भेज देते हैं। ऐसे में आपके हलके की समस्याओं और मुद्दों का समाधान राजनीति के चक्कर में  नहीं हो पाता। सत्ता का सुख आपको नहीं मिल पाता। अब अगर हिस्सा ही नहीं लोगे, तो लड्डू कित्त तै खाओगे।

---PTC NEWS---

Related Post