सुभाष बराला ने कसा तंज, कहा- कांग्रेस अपने न्यूनतम स्कोर की ओर बढ़ रही

By  Arvind Kumar July 19th 2020 09:05 AM

टोहाना। (सतीश अरोड़ा) बरौदा उपचुनाव को जीतने के लिए भाजपा पूरी तरह से मजबूती से तैयार है। प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया की देखरेख में बरौदा में चुनाव की दृष्टि से तैयारियां की जा रही है। जैसे ही चुनाव की घोषणा होती है। भाजपा चुनाव जीतने की तैयारियां शुरू कर देगी। यह बात भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने टोहाना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

कांग्रेस द्वारा जीत का दावा करने के सवाल पर सुभाष बराला ने जवाब देते हुए कहा कि एक समय प्रदेश व देश में कांग्रेस का राज था, लेकिन आज वह स्थिति नहीं है। दावा करना कोई विशेष बात नहीं। भाजपा ने जिस प्रकार जींद उप चुनाव को बड़े मार्जन तथा बहुमत के साथ जीता था उसी प्रकार बरौदा उपचुनाव में भी भाजपा बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी।

BJP Leader Subhash Barala Attacks on Congress Party

राजस्थान में चल रही राजनैतिक उठापटक के सवाल पर बोलते हुए सुभाष बराला ने कहा कि राजस्थान, मध्यप्रदेश व कर्नाटक जैसे राज्यों में कांग्रेस की कमजोरियों के कारण इस प्रकार की राजनैतिक उठापटक चली है। बराला ने कहा कि कांग्रेस ना तो अपने सांसद संभाल पा रही है, ना विधायक संभाल पा रही है ना ही जनता को संभाल पा रही है। इसलिए कांग्रेस में असंतोष है।

BJP Leader Subhash Barala Attacks on Congress Party

ऐसी परिस्थिति में जब कांग्रेस की सरकार टूटती है तो उसका ठीकरा भाजपा के सिर पर फोड़ने का प्रयास कांग्रेस करती है। असल में तो कांग्रेस अपने ही बोझ के नीचे दबती जा रही है। सुभाष बराला ने कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व निहायती कमजोर है चाहे वह राष्ट्रीय नेतृत्व हो, प्रादेशिक हो या स्थानीय स्तर को हो। सुभाष बराला ने कहा कि कांग्रेस जनादेश का सम्मान नहीं कर पा रही है।

सोशल मीडिया पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा पर विधायकों के खरीद फरोख्त के आरोप लगाए जाने के सवाल पर बोलते हुए सुभाष बराला ने कहा कि यह काम तो कांग्रेस सरकार किया करती है, लेकिन आज भाजपा जनता के दिलों पर राज करती है। खरीद फरोख्त के आरोप बेबुनियाद हैं।

---PTC NEWS---

Related Post