बीजेपी के मंत्री ने सरकारी कर्मचारी से बंधवाए जूते के फीते, सफाई में दिया बेतुका तर्क (Video)
Arvind Kumar
June 22nd 2019 12:14 PM --
Updated:
June 22nd 2019 12:18 PM
लखनऊ। यूपी की योगी सरकार के मंत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी एक सरकारी कर्मचारी से जूते के फीते बंधवाते नजर आ रहे हैं। कैबिनेट मंत्री शाहजहांपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।