अमित शाह का शत्रुघ्न सिन्हा पर जोरदार हमला, जिन्ना को महान बताने पर घेरा
Arvind Kumar
April 27th 2019 02:51 PM
नई दिल्ली। ओडिशा के मयूरभंज में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि अभी-अभी शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में गए हैं। अब वो कहते हैं कि महात्मा गांधी और सरदार पटेल की तरह जिन्ना भी महान व्यक्ति थे। उन्होंने कहा कि जिस जिन्ना ने देश को तोड़ा उसकी प्रसंशा कांग्रेस वाले कर रहे हैं, ये उनका चरित्र है।