UP bjp manifesto: बीजेपी ने जारी किया अपना चुनावी मेनिफेस्टो, जानिए जनता किए कौन-कौन से वादे

By  Vinod Kumar February 8th 2022 11:39 AM -- Updated: February 8th 2022 12:12 PM

UP bjp manifesto: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों (up assembly election 2022) के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना मेनिफेस्टो (Manifesto) जारी कर दिया है। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बीजेपी ने नए संकल्प पत्र में क्या वादे किए -

5 साल में सभी किसानों को मुफ्त बिजली, 5000 करोड़ रुपये चीनी मिलों के नवीनीकरण के लिए और 5 साल में गेंहू और धान एमएसपी पर देने का वादा किया। गन्ना किसान को 14 दिन में भुगतान करने की बात मेनिफेस्टो में शामिल है।

किसान सम्मान निधि को सीमांत और छोटे किसानों के लिए दुगुना किया जाएगा,कॉलेज जाने वाली छात्राओं और कामकाजी महिलाओं को स्कूटी दी जाएगी,छात्रों को लेपटॉप दिया जाएगा, उज्ज्वला स्कीम के तहत तीन मुफ़्त सिलेंडर हर वर्ष दिए जाएंगे।

BJP UP BJP manifesto UP assembly elections 2022, assembly election 2022, hindi news

हर घर में एक व्यक्ति को नौकरी के साथ अन्नपूर्णा योजना के तहत सस्ता राशन एवं एक निश्चित मानदंड के तहत लड़कियों के लिए स्कूटी, छात्रों के लिए टैबलेट और स्मार्ट फोन, किसानों के लिए फसल बीमा योजना के साथ किसानों को सिंचाई के लिए फ्री सोलर पंप।

बीजेपी का घोषणापत्र जारी होने के बाद योगी बोले कि यह 25 करोड़ लोगों के जीवन में बदलाव लाने वाला पत्र है। 5 साल पहले भी हमने पीएम मोदी के नेतृत्व में संकल्प पत्र रखा था। उन संकल्पों को मंत्र बनाकर जो कहा था वो करके दिखाया, जो आगे बोलेंगे उनको भी करके दिखाएंगे।

योगी ने कहा कि अब यूपी में धूम-धड़ाके के साथ कांवड़ यात्रा निकलती है। सुरक्षा-कानून व्यवस्था को भी ठीक किया गया है। डबल इंजन की सरकार में हर एक किसान, गरीब, महिलाओं को बिना भेदभाव के लाभ देने की कोशिश हुई।

घोषणापत्र के साथ-साथ बीजेपी ने 'कर के दिखाया है' नाम से नया चुनावी गाना भी लॉन्च किया। इसमें करके दिखाएगी, बीजेपी आएगी लाइन भी है।

BJP UP BJP manifesto UP assembly elections 2022, assembly election 2022, hindi news

आपको बता दें कि बीजेपी के घोषणा पत्र का नाम ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ है। बीजेपी ने अपने चुनाव घोषणा पत्र को ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ नाम दिया है। इसके लिए बीजेपी ने ‘सुझाव आपका, संकल्प हमारा’ के नाम से अभियान चलाकर लोगों से सुझाव मांगे थे। इस संकल्प पत्र में सरकार के खर्च और सरकारी खजाने की हकीकत के बीच संतुलन बनाए रखने का प्रयास किया गया है।

BJP UP BJP manifesto UP assembly elections 2022, assembly election 2022, hindi news

आज थम जाएगा पहले चरण का चुनाव प्रचार

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज शाम प्रचार अभियान थम जाएगा। पहले  चरण में  प्रदेश  के 11 जिलों  शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़,  गौतम बुद्धनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा और अलीगढ़  की कुल 58 सीटों के लिए 10 फरवरी को मतदान होगा। यूपी में सात चरणों में 10, 14, 20, 23, 27 और 3 और 7 मार्च को वोट डाले जाएंगे, जबकि वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।

 

Related Post