संबित पात्रा का कांग्रेस पर निशाना, 'कुछ जेल में, कुछ बेल पर और बाकी टकराव के खेल में'
Arvind Kumar
October 17th 2019 03:26 PM --
Updated:
October 17th 2019 03:27 PM
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चंडीगढ़ पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर जमकर निशाने साधे। संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस के ज्यादातर नेता जेल में हैं और कुछ बेल पर हैं और बाकी बचे हुए कांग्रेस के अंदर ही टकराव की स्थिति हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस कई गुटों में बंटी हुई है और कांग्रेस को इस चुनाव में पांच सीटें भी नहीं मिलेंगी।