चार पूर्व विधायकों की ज्वाइनिंग के साथ ही BJP का प्रदेश स्तरीय प्रचार अभियान शुरू

By  Arvind Kumar October 6th 2019 10:51 AM -- Updated: October 6th 2019 10:52 AM

रोहतक। (अंकुर सैनी) रोहतक से बीजेपी ने प्रदेश स्तरीय चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुद रोहतक पहुंचे और चुनाव प्रचार अभियान का आगाज किया। रोहतक तिलिहार लेक में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने चार पूर्व विधायकों को भाजपा में शामिल करवाया।

CM Manohar Lal 3 चार पूर्व विधायकों की ज्वाइनिंग के साथ ही BJP का प्रदेश स्तरीय प्रचार अभियान शुरू

चुनाव प्रचार अभियान के पहले दिन दो बार कैबिनेट मंत्री एवं बादली से पांच बार विधायक रहे स्वर्गीय चौधरी धीरसिंह का परिवार, युवा नेता अरविंद गुलिया,अभिषेक गुलिया, बरवाला विधानसभा के पूर्व इनेलो विधायक वेद नारंग, गुहला-चीका से विधायक रहे फूलसिंह खेड़ी, हरियाणा सरकार में मंत्री रहे व रतिया से पूर्व विधायक रामस्वरूप रामा को मुख्यमंत्री ने बीजेपी में शामिल करवाया है।

यह भी पढ़ें : प्रदेश में 5 जनसभाएं करेंगे पीएम मोदी, बीजेपी के कई स्टार प्रचारक करेंगे प्रचार

CM Manohar Lal 2 चार पूर्व विधायकों की ज्वाइनिंग के साथ ही BJP का प्रदेश स्तरीय प्रचार अभियान शुरू

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है और चुनाव प्रचार शुरू हो चुका है। आज प्रदेश के अभियान को रोहतक से शुरू कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि आज पूर्व विधायकों और युवा नेताओं ने बीजेपी ज्वाइन कर पार्टी को मजबूत किया है।

---PTC NEWS---

Related Post