हरियाणा की ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर 30 अक्टूबर को होगा उपचुनाव

By  Arvind Kumar September 28th 2021 10:47 AM

चंडीगढ़। हरियाणा के सिरसा जिले की ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होगा। चुनाव आयोग ने मंगलवार को विभिन्न राज्यों में उपचुनावों की घोषणा कर दी है।

उल्लेखनीय है कि इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने तीन कृषि कानूनों के विरोध में ऐलनाबाद विधानसभा सीट से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद से यह सीट खाली चल रही है।

अभय चौटाला द्वारा सरकार पर लगाता दबाव बनाया जा रहा था कि ऐलनाबाद में उपचुनाव कराया जाए। बहरहाल अब उपचुनाव का ऐलान हो गया है।

उपचुनाव के लिए 8 अक्टूबर तक नामांकन भरे जा सकते हैं। 13 अक्तूबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। मतदान 30 अक्तूबर (सोमवार) को होगा और मतगणना 2 नवंबर को होगी।

Related Post