हिमाचल में उपचुनाव का बिगुल बजा, 30 को होगी वोटिंग

By  Arvind Kumar September 28th 2021 10:55 AM

शिमला। चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों में उपचुनावों की घोषणा कर दी है। हिमाचल प्रदेश में भी 1 लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। ये चुनाव 30 अक्टूबर को होगा।

हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा, अर्की, जुब्बल कोटखाई, और कांगड़ा के फतेहपुर में वोट डाले जाएंगे। वहीं, मंडी में भी इसी दिन वोटिंग होगी। दो नवंबर को चुनावों को रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

उपचुनाव के लिए 8 अक्टूबर तक नामांकन भरे जा सकते हैं। 13 अक्तूबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। मतदान 30 अक्तूबर (सोमवार) को होगा और मतगणना 2 नवंबर को होगी।

हिमाचल में होने वाले इन उपचुनावों को सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है कि क्योंकि इनके परिणाम से विधानसभा चुनावों की दिशा तय होगी।

Related Post