कैंब्रिज में एमआईटी इंडिया कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे कैप्टन अभिमन्यु

By  Arvind Kumar February 14th 2019 09:38 AM

चंडीगढ़। गत वर्ष हार्वर्ड इंडिया कांफ्रेंस को संबोधित करने वाले हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु (Capt Abhimanyu) को इस वर्ष मेसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट्स ऑफ़ टेक्नॉलोजी, कैम्ब्रिज (Cambridge) की और से निमंत्रण मिला है। कैप्टन अभिमन्यु को प्रतिष्ठित एमआईटी इंडिया कांफ्रेंस को मुख्य वक्ता के तौर पर संबोधित करने का निमंत्रण मिला है। इस कांफ्रेंस का आयोजन 16 फरवरी को कैम्ब्रिज में एमआईटी कैम्पस में होगा। कैप्टन अभिमन्यु हरियाणा के पहले मंत्री हैं जिन्हें दुनिया की इस प्रतिष्ठित कांफ्रेंस में मुख्य वक्ता के तौर पर अपनी बात रखने के लिए आमंत्रित किया गया है। वित्त मंत्री को वहां आयोजित होने वाली इंडिया कांफ्रेंस में अपना भाषण देने के लिए बुलाया गया है। वित्त मंत्री के अलावा इस कांफ्रेंस में अपनी बात रखने वालों में पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली, भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन, सांसद सुब्रमणयम स्वामी, फिल्म अभिनेता अनुपम खेर और फरहान अख्तर, पत्रकार शिरीन भान सहित अलग अलग क्षेत्रों की नामी हस्तियां शामिल हैं। इस कांफ्रेंस का आयोजन 2015 में शुरू हुआ था और यह हर साल आयोजित की जा रही है। [caption id="attachment_256106" align="aligncenter" width="700"]Abhimanyu कैंब्रिज में एमआईटी इंडिया कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे कैप्टन अभिमन्यु[/caption] इस वर्ष होने वाली कांफ्रेंस का विषय "इंडियाज कोम्पेटेटिव एज" है। इसका उद्देश्य इस बात पर विचार करना है कि भारत ने अपने कम संसाधनों के बावजूद विज्ञान, खेल, कला, साहित्य और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व सफलता कैसे हासिल की है। यह भी पढ़ें : इनसो को भंग नहीं कर पाए चौटाला तो बनाया नया छात्र संगठन गौरतलब है की पिछले चार वर्ष से हरियाणा में वित्त के अलावा कई अहम मंत्रालय संभाल रहे कैप्टन अभिमन्यु खुद भी हार्वर्ड जैसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने जून 2016 में जेनेवा में आयोजित 105वीं इंटरनेशनल लेबर कांफ्रेंस को भी संबोधित किया था।

Related Post