चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव 2021: ट्राई सिटी में कौन बनाएगा सरकार! सुबह से मतदान जारी

By  Vinod Kumar December 24th 2021 12:15 PM -- Updated: December 24th 2021 12:17 PM

चंडीगढ़: नगर निगम चंडीगढ़ के लिए आज मतदान हो रहा है। मतदान शाम पांच बजे संपन्न होगा। मतदान के लिए कुल 694 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 220 संवेदनशील बूथ के रूप में घोषित किए गए हैं। इनमें मौली जागरण, मणि माजरा, हल्लो माजरा, दरिया गांव, ईडब्ल्यूएस कॉलोनियां धनास, खुदा अली शेर, खुदा जस्सू और अन्य शामिल हैं।

मतदान केंद्र के बाहर खड़े मतदाता

कुल 2,99,581 महिलाओं सहित लगभग 6,30,311 मतदाता शहर की सरकार चुनेंगे। चुनाव परिणाम के नतीजे 27 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। इस वर्ष वार्डों की संख्या 26 से बढ़ाकर 35 कर दी गई है। इस बार कुल 203 उम्मीदवार मैदान में हैं।

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव 2021 को देखते हुए प्रशासन ने 22, 23, 24 और 27 दिसंबर को ड्राई डे घोषित किया। 2016 में भाजपा-शिअद गठबंधन ने कुल 26 में से 21 नगरपालिका सीटों पर जीत हासिल की थी, जिससे कांग्रेस की जीत का सिलसिला खत्म हो गया था, जो 14 साल से अधिक समय से एमसी पर काबिज रही थी।

 Chandigarh Municipal Corporation Election 2021 Chandigarh Municipal Corporation Election 2021, चंडीगढ़ नगर निगम, चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव 2021, चुनाव 2021 मतदान केंद्र के बाहर लाइन में लगे मतदाता

इस बार कृषि कानूनों के विरोध में शिरोमणि अकाली दल ने भारतीय जनता पार्टी के साथ ऐतिहासिक गठबंधन तोड़ दिया। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन करने के बाद शिअद और बसपा ने चंडीगढ़ एमसी चुनाव 2021 में एक साथ उतरने का फैसला किया था।

 Chandigarh Municipal Corporation Election 2021 Chandigarh Municipal Corporation Election 2021, चंडीगढ़ नगर निगम, चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव 2021, चुनाव 2021 मतदान केंद्र के बाहर लगे कोरोना गाइडलाइन से संबंधित पोस्टर

वहीं मतदान केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइन का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। हाथ सेनिटाइज करने और मास्क लगाने के बाद ही लोगों को मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। इसी के साथ ही मतदान केंद्र पर कोरोना वायरस की जानकारी और गाइडलाइन से संबंधित पोस्टर भी मतदान केंद्र के बाहर लगाए गए हैं।

Related Post