11 बजे शपथ लेंगे चरणजीत सिंह चन्नी, राहुल गांधी भी शपथ समारोह में होंगे शामिल!

By  Arvind Kumar September 20th 2021 09:59 AM

चंडीगढ़। पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आज (सोमवर) 11 बजे 16वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। उनके साथ पंजाब में दो उपमुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे, लेकिन उनके नाम अभी सामने नहीं आए हैं। बताया जा रहा है कि "एक उपमुख्यमंत्री जाट सिख समुदाय से होगा और दूसरा हिंदू समुदाय से होगा। "

चरणजीत सिंह चन्नी ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले रूपनगर के एक गुरुद्वारे में पूजा-अर्चना की। चन्नी के सामने पंजाब कांग्रेस में लगातार चल रही अंदरूनी कलह को नियंत्रित करने का चुनौतीपूर्ण काम है। वहीं पार्टी के घोषणापत्र को अमलीजामा पहनाना भी उनके प्रमुखता होगी।

यह भी पढ़ें -पत्नी को पेपर दिलाने ले जा रहा था पति, हादसे में दोनों की मौत

यह भी पढ़ें- फ्रांस से 24 ‘सेकेंड हैंड’ मिराज खरीदेगी वायुसेना, एयरफोर्स का बेड़ा होगा मजबूत

इस बीच खबर है कि शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने में संशय है।

बता दें कि 58 वर्षीय चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री होंगे। वे इससे पहले राज्य के तकनीकी शिक्षा मंत्री थे। चन्नी चमकौर साहिब निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार से विधायक बने हैं।

Related Post