सीएम जयराम ने PGI चंडीगढ़ निदेशक डॉ. जगत राम को हिमाचल गौरव पुरस्कार से नवाजा
Arvind Kumar
August 15th 2020 11:43 AM
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, चंडीगढ़ के निदेशक पदमश्री डॉ. जगत राम को ‘हिमाचल गौरव पुरस्कार-2019’ से पुरस्कृत किया। डॉ. जगत राम राज्य के जिला सिरमौर की ग्राम पंचायत सेर-जगास के पबियाना गांव के निवासी हैं।