सीएम जयराम ने किया लॉकडाउन बढ़ाने का समर्थन, सेब सीजन को लेकर कही यह बात
Arvind Kumar
May 12th 2020 09:03 AM
शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लॉकडाउन अवधि को बढ़ाने का समर्थन किया है। वहीं जय राम ठाकुर ने कहा कि कोरोना महामारी के दृष्टिगत प्रदेश में लगाए गए लॉकडाउन के कारण प्रदेश की आर्थिकी बुरी तरह से प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य में आर्थिक गतिविधियां आरम्भ करने के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न भागों से राज्य में हजारों लोग वापस आए हैं और उनकी विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता हैं। उन्होंने कहा कि यदि लॉकडाउन लम्बा चले तो राज्य सरकार ने ऐसे लोगों की टेलेंट मैपिंग करने का निर्णय लिया है, ताकि वे लोग अपने घर में रहना चाहे तो उनकी सेवाओं का उपयोग प्रदेश हित में किया जा सकता है।