दिल्ली में 'महान कीर्तन दरबार' में पहुंचे सीएम मनोहर, कही ये बात

By  Arvind Kumar November 30th 2019 02:16 PM

नई दिल्ली। नई दिल्ली में पीतमपुरा के रामलीला मैदान में श्री गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व पर आयोजित 'महान कीर्तन दरबार' में शुक्रवार रात पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने संबोधन में कहा कि श्री गुरु नानक देव जी द्वारा 550 वर्ष पूर्व मानव कल्याण के लिए दिखलाया गया सेवा व मानवता का मार्ग सदैव प्रासंगिक व अनुकरणीय रहेगा। श्री गुरु नानक देव जी द्वारा प्रशस्त किए गए मानवता, सौहार्द व मानव सेवा के मार्ग को आत्मसात करते हुए गुरु सेवक सदैव अपने पथ पर अग्रसर रहें। हमें संतों व महापुरुषों द्वारा दी गई शिक्षाओं को अपने आचरण में शामिल करना चाहिए।

CM Manohar Lal 3 दिल्ली में 'महान कीर्तन दरबार' में पहुंचे सीएम मनोहर, कही ये बात

मनोहर लाल ने कहा कि वे स्वयं भी गुरु साहिब जी के सेवक हैं और उनका परिवार बाबा बंदा बहादुर जी की सेना में शामिल रहा है। गुरूग्रंथ साहिब जी की सेवा के कार्यक्रमों में शामिल होकर उन्हें आत्म संतुष्टि की अनुभूति होती है। हरियाणा सरकार द्वारा करतारपुर साहिब के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए किराए में 50 प्रतिशत छूट दी गई है। इससे पूर्व पटना साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हरियाणा सरकार ने दो विशेष रेलगाड़ियों उपलब्ध करवाई। श्री गुरु गोविन्द जी के प्रकाशोत्सव पर प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

CM Manohar Lal 2

दिल्ली में 'महान कीर्तन दरबार' में पहुंचे सीएम मनोहर, कही ये बातइससे पहले मुख्यमंत्री ने 'महान कीर्तन दरबार' में श्री गुरूग्रंथ साहिब को शीश नवाया। 'महान कीर्तन दरबार' में पहुँचने पर मनोहर लाल को सिरोपा व कृपाण भेंट की। 'महान कीर्तन दरबार' में कार्यक्रम के आयोजक उतरी दिल्ली नगर निगम के नेता सदन तिलक राज कटारिया, उतरी दिल्ली नगर निगम के महापौर अवतार सिंह, राज्यसभा सदस्य विजय गोयल, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता तथा डॉ. संतोख कटारिया, कंवलजीत, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति सदस्य एमपीएस चड्ढा व विक्रम रोहिणी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : सुभाष बराला ने कहा भाजपा को मिले पिछली बार से 3 % अधिक वोट

---PTC NEWS---

Related Post