हरियाणा में तानाजी फिल्म टैक्स फ्री, सीएम खट्टर ने पानीपत में की घोषणा
Arvind Kumar
January 16th 2020 10:36 AM
पानीपत। अब हरियाणा के सिनेमाघरों में तानाजी फिल्म पर टैक्स नहीं लगेगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में तानाजी फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा पानीपत में नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए की।