सिरसा में सीएम की घोषणा, पंजाबी भाषा को हरियाणा में दिया जाएगा दूसरी भाषा का दर्जा
Arvind Kumar
August 5th 2019 10:02 AM
सिरसा। सिरसा में रविवार को गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव को लेकर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कई घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने पंजाबी भाषा को हरियाणा में दूसरी भाषा का दर्जा देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने पंजाबी बाहुल्य जिलों में पंजाबी अध्यापकों के 400 पद जल्द भरने की घोषणा की।