रादौर में सीएम की जनसभा, बीजेपी प्रत्याशी कर्णदेव कांबोज के पक्ष में किया प्रचार

By  Arvind Kumar October 7th 2019 12:31 PM

रादौर। (तिलक भारद्वाज) मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रादौर में भाजपा प्रत्याशी व राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कहा कि हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से भ्रष्टाचार समाप्त करने का श्रेय रादौर से भाजपा प्रत्याशी कर्णदेव कांबोज को जाता है। उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को ऑनलाइन किया, जिससे असली उपभोक्ताओं को राशन मिलने लगा। ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से डिपो होल्डर के पास कितना राशन आया और कितना बांटा यह ऑन रिकार्ड रहता है। अब कोई गडबड़ नहीं कर सकता, इतना ही नहीं उपभोक्ता किसी भी डिपो से राशन प्राप्त कर सकता है।

CM Radaur 1 रादौर में सीएम की जनसभा, बीजेपी प्रत्याशी कर्णदेव कांबोज के पक्ष में किया प्रचार

मुख्यमंत्री ने जनसभा में अपने भाषण के दौरान रादौर के निर्वतमान विधायक श्यामसिंह राणा को याद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा श्यामसिंह राणा को पार्टी में महत्वपूर्ण स्थान देगी। जिसकी घोषणा जल्द कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विधायक श्यामसिंह राणा भाजपा के सबसे मेहनती विधायक साबित हुए हैं। लेकिन पार्टी ने किन्ही कारणों से उन्हें टिकट नहीं दिया है। उन्हें पार्टी और बड़ी जिम्मेदारी देने जा रही है।

CM Radaur 3 रादौर में सीएम की जनसभा, बीजेपी प्रत्याशी कर्णदेव कांबोज के पक्ष में किया प्रचार

वहीं मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दो पार्टियां हैं, एक में सोनिया गांधी की जय बोली जाती है, जबकि दूसरी यानि भाजपा में भारत माता की जय बोली जाती है। फैसला आपने करना है। इस अवसर पर उन्होंने जनसभा में उपस्थित जनसमूह को अपील करते हुए कहा कि आप लोग भाजपा से जोड़ने के लिए अपने हर संबंधी को संदेश भेजे।

यह भी पढ़ें : निर्मल सिंह ने कुमारी सैलजा पर लगाए पैसे देकर टिकट वितरण के आरोप

---PTC NEWS---

Related Post