दिल्ली चुनाव: प्रचार में जुटे सीएम खट्टर, केजरीवाल पर साधा निशाना

By  Arvind Kumar January 29th 2020 10:00 AM

नई दिल्ली। दिल्ली के विधानसभा चुनाव के रण में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को दिल्ली के शाहदरा और विश्वास नगर विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार के लिए प्रचार किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कई जगह जाकर जनसभाओं को संबोधित किया। वहीं इस दौरान जहां मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार व हरियाणा सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा तो वहीं दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर जमकर निशाना साधा।

CM Manohar Lal Campaigns in Delhi, Attacks on Arvind Kejriwal दिल्ली चुनाव: प्रचार में जुटे सीएम खट्टर, केजरीवाल पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वे झूठ और लूट की राजनीति करते हैं। दिल्ली के करदाताओं का 1800 करोड़ रुपया अरविंद केजरीवाल बिजली फ्री देने के लिए बिजली कंपनियों को देते हैं। यदि वे इस पैसे को विकास कार्यों में लगवाते तो दिल्ली की सूरत बदल जाती। शिक्षा में भी दिल्ली हरियाणा से पीछे है। नीति आयोग के 2016-17 आंकड़ों के अनुसार दिल्ली 18 वें नंबर पर है जबकि हरियाणा 16वें नंबर पर है।

CM Manohar Lal Campaigns in Delhi, Attacks on Arvind Kejriwal दिल्ली चुनाव: प्रचार में जुटे सीएम खट्टर, केजरीवाल पर साधा निशाना

मनोहर लाल ने कहा कि प्रति व्यक्ति आय में भी हरियाणा का गुरुग्राम दिल्ली से ऊपर है। अब दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय 3,30000 रुपए प्रति व्यक्ति है जबकि गुरुग्राम में यह पांच लाख रुपए सालाना है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल का कहना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री हमेशा झूठ बोलते हैं। उन्होंने कहा था कि 1 हजार मोहल्ला क्लीनिक खोलेंगे। मगर अब कहते हैं कि उनके पास ज़मीन नहीं है। केजरीवाल को यह बात घोषणा करने से पहले सोचनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के विकास की तुलना में एक ग्रामीण क्षेत्रों के प्रदेशों से करते हैं। उन्हें दिल्ली के विकास की तुलना चंडीगढ़ से करनी चाहिए और चंडीगढ़ से दिल्ली बहुत पीछे है।

यह भी पढ़ें : केजरीवाल का व्यक्तित्व तानाशाह किस्म का, AAP के पूर्व विधायक का आरोप

---PTC NEWS---

Related Post