होली के रंग में रंगा हरियाणा, सीएम ने कार्यकर्ताओं संग करनाल में खेली फूलों की होली

By  Arvind Kumar March 21st 2019 10:45 AM

करनाल। (डिंपल चौधरी) पूरा हरियाणा होली के रंग में रंग चुका है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी इस रंग में रंगे नजर आए। मुख्यमंत्री ने करनाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के संग होली खेली। मुख्यमंत्री ने कृष्णा मंदिर में होली मिलन कार्यक्रम में शिरकत की जहां पर शहर के सामाजिक संस्था के लोग व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिन्होंने मुख्यमंत्री के साथ फूलों की होली खेली। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी को होली के उत्सव की शुभकामनाएं दी।

Karnal CM Holi मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी को होली के उत्सव की शुभकामनाएं दी।

वहीं इस मौके पर हास्य कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री ने शिरकत की और कवियों की कविताओं को सुना। भारी संख्या में लोग इस दौरान मौजूद रहे। कवि सम्मेलन में कवियों ने माहौल बना दिया और मंच से एक से बढ़कर एक कविता सुनाकर लोगों का मनोरंजन किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी खुद हंसते हुए नजर आए और ध्यान से कविताओं को सुना।

Karnal CM Holi इस मौके पर हास्य कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया

यह भी पढ़ेंप्रकाश सिंह बादल से मिले दिग्विजय चौटाला, दुष्यंत की कामयाबी के लिए मिला आशीर्वाद

मंच से कवियों ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा, कांग्रेस से लेकर आम आदमी तक, प्रियंका गांधी से लेकर अरविंद केजरीवाल शीला दीक्षित पर अपनी कविताओं के माध्यम से निशाना साधा जिसपर भाजपा कार्यकर्ता और मुख्यमंत्री हंसते हुए नजर आए।

Karnal CM Holi मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि देश में लोकसभा का चुनाव भी एक उत्सव की तरह ही है

वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने संबोधन में कहा कि देश में लोकसभा का चुनाव भी एक उत्सव की तरह ही है जिसमें देश की जनता भाग लेगी। वोट चाहे वह किसी को भी डालें लेकिन एक भाईचारा बनाकर रखें।

यह भी पढ़ें: बीजेपी में जाने की अटकलों पर बोले कुलदीप बिश्नोई, ऐसा कोई इरादा नहीं 

Related Post