VIDEO : किसान बोले बर्बाद हो गए, सीएम खट्टर ने कहा- तो क्या करूं?

By  Arvind Kumar November 9th 2019 02:40 PM -- Updated: November 9th 2019 02:47 PM

पानीपत। (जयदीप राठी) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अचानक पानीपत पहुंचे। उन्होंने शुक्रवार को अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया और धान की फसल के बारे में किसानों की समस्याओं को सुना। किसानों की समस्याओं को गौर से सुनने के बाद उन्होंने धान की फसल को सरकारी रेट पर ही खरीदने का आश्वासन दिया। इस दौरान किसानों ने कहा कि वो बर्बाद हो गए जिसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि तो क्या करूं?

Farmer किसान बोले बर्बाद हो गए, सीएम खट्टर ने कहा- तो क्या करूं?

वहीं सीएम के जाने के बाद किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने कहा कि मुख्यमंत्री 5 साल बाद पहली बार अनाज मंडी में दिखे और वो भी औपचारिकता पूरी कर चले गए।

CM Manohar Lal 3 किसान बोले बर्बाद हो गए, सीएम खट्टर ने कहा- तो क्या करूं?

इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज मुख्य रूप से पानीपत की अनाज मंडी में धान की फसल देखने आया हूं। यहां क्वालिटी की कोई शिकायत नहीं है, जहां तक बासमती 11-21 के प्राइस का मुद्दा है। वह मार्केट रेट ऊपर नीचे होता रहता है। किसानों का कहना है कि उसका रेट पहले ज्यादा था, अब कम हुआ है, सरकारी रेट नहीं मिल रहा है।

यह भी पढ़ें : CM खट्टर ने किए खुदाई के दौरान मिले प्राचीन शिवलिंग के किए दर्शन

---PTC NEWS---

Related Post