मजाक-मजाक में जब सीएम खट्टर ने कश्मीरी लड़कियों को लेकर दे डाला विवादित बयान
Arvind Kumar
August 10th 2019 12:03 PM --
Updated:
August 10th 2019 12:04 PM
फतेहाबाद। (साहिल रुखाया) फतेहाबाद में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मजाक-मजाक में कश्मीरी लड़कियों को लेकर एक बयान दे डाला। इस बयान पर सभा स्थल पर तो खूब ठहाके लगे लेकिन बाहर इसका खूब विरोध हो रहा है। दरअसल मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे धनखड़ जी कहते थे कि बिहार से बहू लाएंगे, आजकल लोग कहने लगे हैं अब कश्मीर का रास्ता साफ हो गया है व कश्मीर से लड़की लाएंगे।