हिमाचल दिवस: रिज पर सीएम ने फहराया तिरंगा, 5 मिनट में खत्म किया कार्यक्रम

By  Arvind Kumar April 15th 2020 12:41 PM

शिमला। शिमला कर्फ्यू के बीच पहली बार ऐतिहासिक रिज मैदान पर सादे तरीके से हिमाचल दिवस मनाया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया। मुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण कर 5 मिनट में कार्यक्रम खत्म किया।

वहीं राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज प्रदेशवासियों को हिमाचल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए, राजभवन परिसर में सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए तिरंगा फहराया। राजभवन के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। राज्यपाल ने लोगों के उत्तम स्वास्थ्य, प्रगति की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि यह प्रदेश विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

CM Unfurls Flag on Himachal Day at Ridgeगौर हो कि 15 अप्रैल 1948 को 30 छोटी बड़ी रियासतों को मिलाकर हिमाचल का मुख्य आयुक्त के प्रांत के रूप में गठन हुआ था। उसके बाद 25 जनवरी 1971को हिमाचल प्रदेश को 18वें गणराज्य का दर्जा दिया।

---PTC NEWS---

Related Post