जानिए बीजेपी का 'संकल्प पत्र' कांग्रेस के 'घोषणापत्र' से कितना अलग है ?

By  Arvind Kumar April 8th 2019 06:04 PM -- Updated: April 8th 2019 06:07 PM

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए देश के दोनों बड़े दलों (कांग्रेस और बीजेपी) ने अपने घोषणा पत्र जारी कर दिए हैं। अपने घोषणापत्रों के जरिए दोनों दल जनता को लुभाने की कोशिश में है, इसी के चलते इन राजनीतिक दलों ने लोगों से कई वायदे किए हैं। आइए जानते हैं बीजेपी का संकल्प पत्र कांग्रेस के घोषणापत्र से कितना अलग है।

यह भी पढ़ें : बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी किया संकल्प पत्र, राष्ट्रीय सुरक्षा पर फोकस

                 बीजेपी                                                           कांग्रेस

bjp-congress

कश्मीरी पंडितों की घर वापसी                           AFSPA में संशोधन की पहल

धारा 370 और 35ए खत्म करेंगे                         NSC-NSA के कार्यालय को वैधानिक अधिकार देने का वादा

रोजगार-स्वरोजगार का वादा                              एक साल में 22 लाख नौकरियां देंगे

गरीबी रेखा के नीचे लोगों के लिए काम                   गरीबों को 72 हजार रुपये सालाना देंगे

सीमांत किसानों के लिए पेंशन योजना                     किसानों के लिए अलग बजट लाएंगे

छोटे दुकानदारों को पेंशन सुविधा                         पिछड़ों को आबादी के मुताबिक आरक्षण

ये कुछ ऐसे पहलू हैं जिन पर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने है। हालांकि अंतिम फैसला जनता के हाथ में है। अब देखना होगा कि जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है और सत्ता के सिंहासन पर बैठाती है।

यह भी पढ़ेंसपनों का भारत बनाने के लिए 75 लक्ष्य किए तय: संकल्प पत्र लॉंच पर बोले पीएम मोदी

Related Post