तंवर के घर से उतरी कांग्रेस की 'छाप', समर्थकों ने भी किया पार्टी छोड़ने का ऐलान
Arvind Kumar
October 6th 2019 09:57 AM
सिरसा। (सुरेंद्र सावंत) हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर अशोक तंवर ने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया। डॉक्टर तंवर पिछले कई दिनों से टिकट वितरण में कार्यकर्ताओं की अनदेखी के चलते पार्टी हाईकमान से नाराज चल रहे थे। इसी कड़ी में अशोक तंवर ने सोनिया गांधी को अपना त्यागपत्र दे दिया। इसका असर भी सिरसा में देखने को मिला। सिरसा में उनके निवास पर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के झंडे और बैनर उतार दिए हैं।