भारत बचाओ रैली में जाते समय कांग्रेसियों को आई नींद की झपकी!, 17 घायल

By  Arvind Kumar December 14th 2019 01:23 PM -- Updated: December 14th 2019 01:25 PM

रेवाड़ी। (मोहिंदर भारती) कांग्रेस की भारत बचाओं रैली आज दिल्ली के रामलीला मैदान में हो रही है। रैली में लाखों की भीड़ जुटाने के उद्देश्य से देशभर से कांग्रेसी दिल्ली के रामलीला मैदान के लिए निकले। कांग्रेसियों की एक मिनी बस मध्यप्रदेश के जिला उज्जैन के गांव झार्डा से वाया जयपुर के रास्ते दिल्ली के लिए रवाना हुए थी। उज्जैन से दिल्ली की दूरी करीब 700 किलोमीटर की है। जैसी ही यह मिनी बस रात करीब 2 बजे जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-8 समीप रेवाड़ी जिले के बाबा भारती होटल के करीब पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर वहां सड़क किनारे खड़े एक ट्राले से जा टकराई।

Accident Rewari 2 भारत बचाओ रैली में जाते समय कांग्रेसियों को आई नींद की झपकी, 17 घायल

मिनी बस में सवार सभी कांग्रेसी इस हादसे का शिकार हो गए। सूचना मिलने के बाद तुरंत सभी घायलों को रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए भर्ती करया गया। जहां एक कांग्रेसी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रैफर कर दिया गया।

Accident Rewari 1 भारत बचाओ रैली में जाते समय कांग्रेसियों को आई नींद की झपकी, 17 घायल

मिली जानकारी के अनुसार हादसा चालक को नींद की झपकी आने के कारण हुआ। हादसे के बाद चालक मौके से फ़रार हो गया। भारत बचाओं रैली में उज्जैन के गांव झार्डा से हेमंत जोशी जिला संगठन महामंत्री, अतुल सोलंकी ब्लॉक अध्यक्ष, बालाराम जिला संगठन ग्रामीण सचिव, नारायण सिंह जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी सचिव, सतीश कुमार आईटी सैल विधानसभा प्रभारी, जगदीश पोरवाल ब्लॉक उपाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी हादसे का शिकार हो गए।

यह भी पढ़ें: VIDEO: फायरिंग कर डिपार्टमेंटल स्टोर के संचालक से मांगी रंगदारी

---PTC NEWS---

Related Post