कांग्रेस को झटका, दो वरिष्ठ नेता जेजेपी में शामिल

By  Arvind Kumar October 1st 2019 04:58 PM

नई दिल्ली। कांग्रेस के 2 वरिष्ठ नेताओं ने मंगलवार को जेजेपी का दामन थाम लिया। पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान और

पूर्व सांसद ईश्वर सिंह ने कांग्रेस छोड़ जेजेपी का हाथ थाम लिया है। दोनों ने जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में नई दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ली।

बता दें कि कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सतपाल सांगवान दादरी से 5 चुनाव लड़ चुके हैं। सांगवान दो बार दादरी के विधायक रहे हैं। वहीं ईश्वर सिंह 2008 से 2014 तक राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। वे गुहला सीट से विधायक भी रह चुके हैं। उन्होंने गुहला से 3 बार विधानसभा चुनाव लड़ा है।

यह भी पढ़ें : करोड़ों की नौकरी छोड़ अब बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ेगी 26 साल की ये लड़की

---PTC NEWS---

Related Post